पुलिस कस्टडी से भागा आरोपित, दबोचा गया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुस्साहस. मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था मुकलेश कोर्ट में पेशी के पूर्व चिकित्सीय जांच के लिए लाया गया था सदर अस्पताल मुकलेश के हाथ में लगा था हथकड़ी-रस्सा, झटका देकर भागा भागने के दौरान राम मंदिर रोड निवासी एक सीआइएसएफ जवान के घर घुसा देवघर : रेल पुलिस जसीडीह द्वारा सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
दुस्साहस. मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था मुकलेश
कोर्ट में पेशी के पूर्व चिकित्सीय जांच के लिए लाया गया था सदर अस्पताल
मुकलेश के हाथ में लगा था हथकड़ी-रस्सा, झटका देकर भागा
भागने के दौरान राम मंदिर रोड निवासी एक सीआइएसएफ जवान के घर घुसा
देवघर : रेल पुलिस जसीडीह द्वारा सदर अस्पताल मेडिकल जांच कराने लाये पॉकेटमारी के आरोपित मुकलेश कुमार ने भागने का प्रयास किया, हालांकि भागने के करीब आधे घंटे बाद में ही वह पकड़ा भी गया. बताया जाता है कि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात में बिहार अंतर्गत जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी मुकलेश को रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था. कोर्ट में पेशी के पूर्व शुक्रवार सुबह में रेल पुलिस द्वारा मुकलेश को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मुकलेश के हाथ में हथकड़ी-रस्सा लगा हुआ था. एक जवान हथकड़ी के रस्से को हाथ में पकड़ रखा था.
वहीं जसीडीह रेल थाना के एएसआइ भुदेव मंडल समेत एक अन्य जवान भी साथ में थे. अचानक मुकलेश ने झटका दिया व दौड़कर भागने लगा. यह देख एएसआइ मंडल समेत रेल पुलिस के दोनों जवानों के होश उड़ गये. उसका पीछा करने में एएसआइ भुदेव मंडल सदर अस्पताल में गिर भी गये. भागते-भागते मुकलेश राम मंदिर रोड स्थित एक सीआइएसएफ जवान विनोद के घर में घुस गया व अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. जसीडीह रेल थाना के एएसआइ मंडल समेत दोनों जवान व स्थानीय लोग मुकलेश का पीछा करते-करते विनोद के घर तक पहुंचे. विनोद के पिता मुकलेश से पूछते रहे, किंतु कुछ भी नहीं बताया. आवाज सुनकर अंदर से विनोद निकला व मुकलेश के हाथ में हथकड़ी-रस्सा लगा देख उसे पकड़ लिया. फिर दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो सामने खड़े रेल पुलिस के हवाले उसे कर दिया. इसके बाद रेल पुलिस के एएसआइ समेत दोनों जवानों ने राहत की सांस ली. फिर सतर्कता से वे लोग मुकलेश को सदर अस्पताल ले गये व चिकित्सीय जांच कराने के पश्चात पेशी के लिए कोर्ट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










