जिले में बंटेगा सफेद कार्ड

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम . डीसी अरवा राजकमल ने कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की देवघर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में गुरुवार को डीसी अरवा राजकमल ने सफेद कार्ड वितरण कर जिले में कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की. सांकेतिक तौर पर डीसी ने वार्ड क्षेत्र की महिलाअों समेत एक दर्जन एपीएल उपभोक्ताअों को […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . डीसी अरवा राजकमल ने कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की

देवघर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में गुरुवार को डीसी अरवा राजकमल ने सफेद कार्ड वितरण कर जिले में कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की. सांकेतिक तौर पर डीसी ने वार्ड क्षेत्र की महिलाअों समेत एक दर्जन एपीएल उपभोक्ताअों को सफेद कार्ड प्रदान किया. डीसी ने कहा कि जिले भर में 34 हजार एपीएल उपभोक्ताअों के बीच सफेद कार्ड वितरित किया जाना है. शहरी क्षेत्र में लगभग नौ हजार कार्ड बांटे जाने हैं. फिलहाल 22 हजार कार्ड तैयार हो चुके हैं.
12 हजार कार्डों की अौर भी छपाई की जानी है. इस कार्ड के जरिये उपभोक्ताअों को अनाज नहीं सिर्फ केरोसिन मिलेगा. बाजार में केरोसिन सहज तरीके से उपलब्ध नहीं हो पाता है, इस समस्या को देखते हुए सफेद कार्ड का प्रचलन शुरू किया गया है. इससे लोगों को सहज तरीके से पीडीएस दुकानों से आसानी से रियायत दर पर केरोसीन मिल सकेगा. इस अवसर पर डिप्टी मेयर नीतू देवी, पार्षद संजू देवी, सुमन पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह, एमअो नीलमणी मिश्रा, आपूर्ति कर्मी आकाश झा समेत अन्य मौजूद थे.
34 हजार एपीएल उपभोक्ताअों के बीच सफेद कार्ड वितरित किया जाना है
ग्रामीण क्षेत्र में रहना चाहते हैं गोपालपुर निवासी
गोपालपुर गांव के ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन को पत्र लिख कर शहरी क्षेत्र में शामिल होने पर उन्हें हो रही समस्याओं को रखा है. निगम की अड़चन को लेकर गोपालपुर में रहने वाले लोगों का सफेद कार्ड नहीं बन सका है, न ही वे ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं. ऐसे में निगम व पंचायत के बीच झूलने को विवश हैं. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि डीसी ने एसडीअो को जांच का आदेश दिया है. उन्हें गोपालपुर मामले में सही तथ्यों की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार करनी है. आज की तिथि में पूरा गांव देहाती क्षेत्र में रहने की मांग कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola