दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरोपित बनाया गया है पति, सास व देवर को देवघर : पश्चिम बंगाल अंतर्गत साउथ वर्दवान जिले के गौर मंदिर रोड नामूपाड़ा-सटीकपाड़ा मुहल्ला निवासी उर्मिला गुप्ता के बयान पर नगर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में पुत्री नंदनी गुप्ता की दहेज हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर […]
विज्ञापन
आरोपित बनाया गया है पति, सास व देवर को
देवघर : पश्चिम बंगाल अंतर्गत साउथ वर्दवान जिले के गौर मंदिर रोड नामूपाड़ा-सटीकपाड़ा मुहल्ला निवासी उर्मिला गुप्ता के बयान पर नगर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में पुत्री नंदनी गुप्ता की दहेज हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया गया है. प्राथमिकी में नंदनी के पति टिंकू गुप्ता सहित सास राधा गुप्ता व देवर लालू गुप्ता को आरोपित बनाया गया है. पुत्री की मौत के बाद दो अप्रैल को उर्मिला ने चास थाना की पुलिस के सामने बयान दिया था.
उक्त बयान नगर थाना की पुलिस के पास डाक से पहुंचा. बयान में जिक्र है कि पुत्री नंदनी की शादी उर्मिला ने पांच-छह साल पूर्व टिंकू के साथ की थी. उसे एक तीन वर्ष व दूसरी आठ माह की बच्ची भी है. पति व सास द्वारा बराबर उसे मारपीट-प्रताड़ित कर पैसे लाने को कहा जाता था. 28 मार्च को पति द्वारा नंदनी के साथ मारपीट की गयी थी,
जिसकी शिकायत महिला थाना में देने के बाद दोनों के बीच मेलमिलाप भी कराया गया था. घर जाने के बाद सास ने फिर गाली-गलौज व मारपीट भी की थी. पति टिंकू सहित सास राधा गुप्ता व देवर लालू गुप्ता पर नंदनी को जला देने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद इलाज के लिए बोकारो के एक अस्पताल में उसे भरती कराया गया था, जहां दो अप्रैल की सुबह में उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 260/17 भादवि की धारा 304बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










