जल संरक्षण ही जल संकट का विकल्प : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र रढ़िया में लगा जनता दरबार देवघर : मोहनपुर प्रखंड के रढ़िया पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डीडीसी जनमेजय ठाकुर ने कहा कि जल संकट से निबटने का बेहतर विकल्प जल संरक्षण ही है. सरकार जल संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर डोभा का निर्माण कर रही […]

विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र रढ़िया में लगा जनता दरबार

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के रढ़िया पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि डीडीसी जनमेजय ठाकुर ने कहा कि जल संकट से निबटने का बेहतर विकल्प जल संरक्षण ही है. सरकार जल संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर डोभा का निर्माण कर रही है. डोभा से ही बारिश का पानी हम रोक पायेंगे. ग्राम सभा के जरिये ग्रामीण अधिक से अधिक डोभा का निर्माण करें. 20 सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा व रढ़िया मुखिया राजकिशोर यादव ने डीडीसी से मांग करते हुए कहा कि देना बैंक व वनाचंल ग्रामीण बैंक पंचायत मुख्यालय से हटाकर 10 किलोमीटर दूर बलसरा व शहरी क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया है,
इससे मनरेगा मजदूरों समेत वृद्ध पेंशनधारियों को भारी परेशानी हो रही है. दोनों बैंक पुन:वापस पंचायत मुख्यालय में शिफ्ट किया जाये. डीडीसी ने आश्वासन देते हुए कहा कि डीएलसीसी की बैठक में इस मुद्दे को रखा जायेगा, अगर बैंक वापस नहीं आती है तो पंचायत में सीएसपी खुलवाने व बैंक को साप्ताहिक कैंप लगाने का निर्देश दिया जायेगा. मुखिया द्वारा हाइस्कूल भवन बनाने की मांग किये जाने पर डीडीसी ने डीइओ से इस पर वार्ता करने की बात कही. 20 सूत्री उपाध्यक्ष पप्पू राव ने कहा कि जल्द ही सैनिक स्कूल का प्रस्ताव भी गौरा मौजा में भेजा जायेगा. जनता दरबार में पेंशन, आवास व राशन कार्ड का आवेदन दिया गया. इस अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र रजक, पंचायत समिति सदस्य चंद्रशेखर यादव, अरुण मंडल, राजकिशोर गुप्ता, मनोहर मंडल, दुखन मंडल, राजू यादव आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola