दोहरे हत्याकांड में पति समेत आठ को सश्रम आजीवन कारावास की सजा
देवघर : दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपितों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सेशन जज एक अजीत कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनाई. कोर्ट ने पति पलटन दास के अलावा ससुर बालकिशुन दास, सास चंद्रिका देवी, भैंसुर मनोज दास, अनोज दास, गोतनी मयंती देवी, बालिका देवी, दादा ससुर रघुनाथ दास को हत्या व दहेज […]
देवघर : दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपितों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सेशन जज एक अजीत कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनाई. कोर्ट ने पति पलटन दास के अलावा ससुर बालकिशुन दास, सास चंद्रिका देवी, भैंसुर मनोज दास, अनोज दास, गोतनी मयंती देवी, बालिका देवी, दादा ससुर रघुनाथ दास को हत्या व दहेज हत्या का दोषी पाकर उक्त सजा दी गयी.
साथ ही प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि अदा न करने पर सश्रम छह माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी. यह फैसला सेशन ट्रायल नंबर 96/2010 में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद भरी अदालत में सुनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










