झाड़ी में लगी आग बड़ी घटना टली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा. आग बूझाने में करनी पड़ी मशक्कत देवघर : अलग-अलग घटना में मंगलवार को नेहरु पार्क के आसपास झाड़ी में व पुरनदाहा रेलवे लाइन के समीप झाड़ी में आग लग गयी. इससे दोनों इलाके में बड़ी घटना टल गयी. घटना की सूचना पाकर प्रभारी अग्निशामक पदाधिकारी भगवान ओझा दमकल के साथ दोनों जगह पहुंचे व […]
विज्ञापन
हादसा. आग बूझाने में करनी पड़ी मशक्कत
देवघर : अलग-अलग घटना में मंगलवार को नेहरु पार्क के आसपास झाड़ी में व पुरनदाहा रेलवे लाइन के समीप झाड़ी में आग लग गयी. इससे दोनों इलाके में बड़ी घटना टल गयी.
घटना की सूचना पाकर प्रभारी अग्निशामक पदाधिकारी भगवान ओझा दमकल के साथ दोनों जगह पहुंचे व आग को बुझाया. झा ने बताया कि नेहरु पार्क में लगी आग से श्मशान के बगल स्थित लकड़ी विक्रेता के प्रतिष्ठान में भी आग लग गयी थी. यह घटना दोपहर में हुई थी. संध्या समय में करीब 5:30 बजे पुरनदाहा रेलवे लाइन के समीप झाड़ी में आग लगी. मामले की सूचना पाकर वे लोग पहुंचे तो बड़ी दमकल सड़क पर ही रह गयी. छोटी दमकल को लेकर वे लोग आगे बढ़े तो रास्ते में ही गाड़ी फंस गयी. इसके बाद विभागीय कर्मियों के साथ मिलकर बाल्टी-बाल्टी पानी डाले व आग को बुझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










