ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोश में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

हादसा. लालगढ़ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना बेटे के साथ बाइक से मधुपुर बाजार जा रही थी महिला सामने से आ रहा था तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिलकुल बगल से गुजरने के कारण बिगड़ा बाइक का संतुलन स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पकड़ लिया मधुपुर : सारठ-मधुपुर मुख्य पथ पर लालगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास […]

विज्ञापन

हादसा. लालगढ़ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना

बेटे के साथ बाइक से मधुपुर बाजार जा रही थी महिला
सामने से आ रहा था तेज रफ्तार ट्रैक्टर
बिलकुल बगल से गुजरने के कारण बिगड़ा बाइक का संतुलन
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पकड़ लिया
मधुपुर : सारठ-मधुपुर मुख्य पथ पर लालगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में सायरा बीबी नामक 52 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सायरा बीबी लालगढ़ स्थित अपने घर से पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर मधुपुर बाजार की ओर आ रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे तेज वाहन काफी निकट से गुजर जाने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और महिला गिर गई.
पीछे से आ रहे बिना नंबर के तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में महिला आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. लोगों ने ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया और घटना के विरोध में मधुपुर-सारठ पथ को लालगढ़ में घंटों जाम कर दिया. इस बीच आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. कुछ देर बाद इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ और सड़क जाम हटाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola