ग्रामीणों ने लाया गांव, बनाया बंधक, किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

चार बच्चे की मां और दो बच्चे के पिता ने भाग कर देवघर में रचायी शादी नोटिस देकर पुलिस ने छोड़ा चितरा : कोलियरी में कार्यरत कोयला मजदूर चार बच्चों की मां व दो बच्चे के पिता लक्ष्मण दास ने भाग कर शादी रचा ली. दोनों के शादी रचाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण देवघर […]

विज्ञापन

चार बच्चे की मां और दो बच्चे के पिता ने भाग कर देवघर में रचायी शादी

नोटिस देकर पुलिस ने छोड़ा
चितरा : कोलियरी में कार्यरत कोयला मजदूर चार बच्चों की मां व दो बच्चे के पिता लक्ष्मण दास ने भाग कर शादी रचा ली. दोनों के शादी रचाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण देवघर पहुंचे व दोनों को पकड़ा व जमुआ गांव लाकर बंधक बना लिया. दोनों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले किया. बाद में चितरा पुलिस नोटिस देकर छोड़ा. कई दिन पहले चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी महिला व दमगढ़ा निवासी लक्ष्मण दास फरार हो गया था. लक्ष्मण दास की पत्नी के आवेदन पर चितरा थाना में कांड संख्या 35/17 धारा 498ए/494/323/379 के मामला दर्ज किया गया था. महिला व पुरुष दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों कई दिनों से फरार थे.
दोनों को चितरा पुलिस ने 41 क्लोज वन सीआरसीपी एक्ट का अनुपालन करते हुए छोड़ दिया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया 41 क्लोज वन सीआरसीपी एक्ट का अनुपालन करते हुए छोड़ दिया गया है. जिसमें सात वर्ष से कम सजा देने का प्रावधान है. उसमें नोटिस देकर छोड़ देना पड़ता है. इस मौके पर डॉ भीम राव अम्बदेकर युवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण दास, आदर्श दास के अलावे दोनों के परिजन दिलीप दास, शिवलाल दास, प्रवीण दास, किंकर दास, भोला दास, बलराम दास, रीता देवी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola