भू-माफियाओं पर लगाया आरोप
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र स्थित तपोवन रोड बरमोरिया मौजा में अवैध तरीके से रैयती जमीन की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री चल रही है. इस संबंध में अनीस कुमार समेत कुछ लोगों द्वारा संयुक्त शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी है. बताया जाता है कि तथाकथित भू माफियाओं की मिलीभगत से रैयती जमीन का खरीद-फरोख्त […]
देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र स्थित तपोवन रोड बरमोरिया मौजा में अवैध तरीके से रैयती जमीन की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री चल रही है. इस संबंध में अनीस कुमार समेत कुछ लोगों द्वारा संयुक्त शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी है. बताया जाता है कि तथाकथित भू माफियाओं की मिलीभगत से रैयती जमीन का खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से किया जा रहा है. इससे एसपीटी एक्ट का खुल्लम-खुला उल्लंघन हो रहा है. उक्त कारोबार में रैयती जमीन के साथ कुछ खास जमीन को भी मिलाकर बेचा जा रहा है. शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया है कि ओने-पोने दाम में रैयतों से जमीन लेकर कारोबारी व भू माफिया मालोमाल हो रहे हैं. एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










