विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प िलया.
देवघर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विशाल रैली निकाली गयी. यह हदहदिया पुल स्थित महासंघ के कार्यालय से निकल कर देवघर कॉलेज रोड, बाइपास रोड, प्रोफेसर काॅलोनी, बिलासी, बैद्यनाथपुर, मंदिर मोड़, डोमासी, झरना […]
देवघर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विशाल रैली निकाली गयी. यह हदहदिया पुल स्थित महासंघ के कार्यालय से निकल कर देवघर कॉलेज रोड, बाइपास रोड, प्रोफेसर काॅलोनी, बिलासी, बैद्यनाथपुर, मंदिर मोड़, डोमासी, झरना चौक, बजरंगी चौक, राय एंड कंपनी, टावर चौक होते हुए वीअाइपी चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के सामने समापन किया गया.
मौके पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके उपरांत इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष धनंजय सिंह, सतीश सिंह चौहान, मिथिलेश कुमार सिंह, नीलांबर सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह, रामचंद्र सिंह, रूपेश सिंह, मधुकर सिंह, राहुल सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










