लापरवाही के कारण जला ट्रांसफार्मर : जीएम

Updated:
विज्ञापन

पटवाबाद ग्रिड का निरीक्षण कर जीएम ने कहा कि लापरवाही से ट्रांसफार्मर जला है. मधुपुर : पटवाबाद स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचे. उन्होंने पावर सब स्टेशन का जायजा लिया. पटवाबाद सब स्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गत गुरुवार को जल जाने के बारे में अधिकारियों व कर्मियों से बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए […]

विज्ञापन

पटवाबाद ग्रिड का निरीक्षण कर जीएम ने कहा कि लापरवाही से ट्रांसफार्मर जला है.

मधुपुर : पटवाबाद स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचे. उन्होंने पावर सब स्टेशन का जायजा लिया. पटवाबाद सब स्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गत गुरुवार को जल जाने के बारे में अधिकारियों व कर्मियों से बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए ड्यूटी रोस्टर पंजी का अवलोकन किया. रजिस्टर देखते ही जीएम श्री महतो भड़क गये. कहा कि रजिस्टर में कुछ भी अंकित नहीं है. जिससे ट्रांसफार्मर व ड्यूटी में तैनात कर्मियों की जानकारी मिल सके. कहा कि ड्यूटी में लापरवाही से ट्रांसफार्मर जला है.
उन्होंने विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार से पूछा कि ट्रांसफार्मर पर कितना लोड था और इसकी क्षमता क्या थी. साथ ही ट्रांसफार्मर जलने के समय ड्यूटी पर कौन था. पीक आवर में ट्रांसफार्मर में कितना लोड जा रहा था. इसकी जानकारी रजिस्टर में नहीं देख कर अधिकारियों व कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए 24 घंटे के अंदर सभी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
कहा कि जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे. उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने फोन रिसीव नहीं करने की बात अधिकारियों से कही. नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. सोमवार शाम तक निर्बाध गति से बिजली बहाल हो जायेगी. मौके पर जेई प्रमोद कुमार, कर्मिला सोरेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola