शराब दुकान को नोटिस देने के बाद भी नहीं हुआ बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुहल्लेवासियों व अभिभावकों ने किया विरोध डीएवी स्कूल के समीप खोले गये शराब दुकान का मामला मुहल्लेवासियों सहित स्कूल प्रबंधन ने उक्त शराब दुकान हटाने के लिये पत्र दिया है डीसी को देवघर : डीएवी स्कूल के समीप खोले गये शराब दुकान को नोटिस जारी करने के 24 घंटे बाद भी हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किये […]
विज्ञापन
मुहल्लेवासियों व अभिभावकों ने किया विरोध
डीएवी स्कूल के समीप खोले गये शराब दुकान का मामला
मुहल्लेवासियों सहित स्कूल प्रबंधन ने उक्त शराब दुकान हटाने के लिये पत्र दिया है डीसी को
देवघर : डीएवी स्कूल के समीप खोले गये शराब दुकान को नोटिस जारी करने के 24 घंटे बाद भी हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की कार्रवाई नहीं हो सकी. शनिवार दोपहर में मुहल्लेवासियों सहित छात्र को लेने डीएवी स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने हो-हंगामा किया. वहीं उक्त शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की. हंगामा करने वालों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनएच-एसएच के 500 मीटर दायरे से शराब दुकानों को हटाने के फैसले के अनुपालन में उक्त दुकान डीएवी स्कूल के समीप लाकर शिफ्ट करा दिया गया. बगल में मंदिर भी है. बावजूद विभाग व कारोबारी ने नहीं समझा.
शराब दुकान को हटाने को लेकर स्कूल प्रबंधन व मुहल्ले वासियों ने डीसी को भी पत्र दिया है. वहीं उक्त दुकान को हटाने के लिये उत्पाद अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को नोटिस भी जारी किया गया है. बावजूद अब तक उक्त दुकान को नहीं हटाये जाने से लोगों में आक्रोश है. हंगामा करने वाले लोगों ने यह भी बताया कि उक्त दुकान से राय एंड कंपनी तक व बजरंगी चौक तक महज 400 मीटर की ही दूरी है. बजरंगी चौक व राय एंड कंपनी चौक होकर एनएच गुजरी है. दुकान से दोनों मुहाने तक मापी भी करानी चाहिए. इधर उत्पाद विभाग ने पूछे जाने पर बताया कि कारोबारी द्वारा दुकान खोजा जा रहा है. एक-दो दिनों में दुकान अन्यत्र शिफ्ट कराया जायेगा. उत्पाद विभाग ने पूछे जाने पर बताया कि दुकान से राय एंड कंपनी मोड़ व बजरंगी चौक की दूरी 500 मीटर से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










