चिंता न करें, किताब के अपडेटेड एडिशन में नहीं है कुछ ऐसा सीबीएसइ
देवघर : इन दिनों सीबीएसइ की बारहवीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन की एक किताब काफी चर्चा में है. इस किताब में यह पढाया जा रहा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 का होता है वो सबसे अच्छी होती है. किताब में यह भी बताया गया है कि यही कारण है कि मिस यूनिवर्स और […]
देवघर : इन दिनों सीबीएसइ की बारहवीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन की एक किताब काफी चर्चा में है. इस किताब में यह पढाया जा रहा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36-24-36 का होता है वो सबसे अच्छी होती है. किताब में यह भी बताया गया है कि यही कारण है कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिताओं में बॉडी फिगर पर बहुत ध्यान दिया जाता है
और इस तरह का फिगर पाना बहुत कठिन है और इसके लिए विशेष तरह के एक्सरसाइज की जरूरत होती है. जब से यह खबर सोशल साइट पर आयी है, पैरेंट्स का गुस्सा फुट पड़ा है. सभी फेसबुक, ट्विटर के जरिये अपनी नाराजगी जता रहे हैं. प्रभात खबर ने इस किताब की जांच की, तो पाया कि ये मामला काफी पुराना है. अब इस किताब का रिवाइज्ड एंड अपडेटेड एडिशन मार्केट में आ चुका है,
जिसमें इस तरह की बातों को ठीक करके दिखाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










