अभियान में काेताही बरदाश्त नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय चलें-चलायें अभियान. निकाली गयी प्रभात फेरी, किया जागरूक मारगोमुंडा : विद्यालय चलें चलायें अभियान को लेकर शनिवार को जिला शिक्षक अधीक्षक सीवी सिंह ने प्रखंड के दर्जनों विद्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें चेतनारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरजोरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरा, मध्य विद्यालय मारगोमुंडा आदि शामिल है. निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय […]
विज्ञापन
विद्यालय चलें-चलायें अभियान. निकाली गयी प्रभात फेरी, किया जागरूक
मारगोमुंडा : विद्यालय चलें चलायें अभियान को लेकर शनिवार को जिला शिक्षक अधीक्षक सीवी सिंह ने प्रखंड के दर्जनों विद्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें चेतनारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरजोरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरा, मध्य विद्यालय मारगोमुंडा आदि शामिल है. निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेतनारी में प्रभात फेरी नहीं निकाले जाने व अनावश्यक रूप से सचिव चार दिनों की छुट्टी के मामले में डीएसई गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.
उमवि खरजोरी में पदास्थापित सचिव ने वहां के पारा शिक्षक अब्दुल रहमान अंसारी पर अभियान में सहयोग नहीं करने की शिकायत पर डीएसई ने उक्त पारा शिक्षक का एक दिन का मानदेय काटा गया. वहीं उच्च विद्यालय पिपरा में डीएसई श्री सिंह ने शिक्षा से संबंधित कई जानकारी लेते हुए छात्र-छात्राओं से पूछताछ की, जबकि मवि मारगोमुंडा में दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाले जाने पर प्रशंसा जतायी. कहा कि अभियान में किसी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. कोताही करने वालो पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. कहा कि अभियान की सफलता की सारी जवाबदेही विद्यालय के शिक्षकों का है. इसका ठीक ढंग से अनुपालन करें. विद्यालय के सभी शिक्षक ड्रेस कोड में रहे और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बच्चों को दें. मौके पर बीइइओ देवेंद्र राय, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










