सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार बोकारो जिले के जैना मोड़ निवासी कपड़ा व्यवसायी भरत कुमार वर्णवाल व राकेश कुमार घायल जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव स्थित डढ़वा नदी पुल के समीप ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने […]
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आये मोटरसाइकिल सवार
बोकारो जिले के जैना मोड़ निवासी कपड़ा व्यवसायी भरत कुमार वर्णवाल व राकेश कुमार घायल
जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव स्थित डढ़वा नदी पुल के समीप ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 10एम 5369) देवघर से देवीपुर की ओर जा रहा था.
इसी दौरान बोकारो जिले के जैना मोड़ निवासी कपड़ा व्यवसायी भरत कुमार वर्णवाल तथा राकेश कुमार मोटरसाइकिल से देवघर आने के क्रम में ट्रक की चपेट में आ गये. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलने के बाद थाना के एएसआइ संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा वाहनों के कब्जे में ले लिया.
पहले पढ़ाई, फिर विदाई कार्यक्रम होगा विद्यालय चलें चलाएं अभियान का हिस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










