जनता दरबार: डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, कहा हर हाल में अिभभावक सभी बच्चों को विद्यालय भेजें
मोहनपुर : प्रखंड के मलहरा पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें पीएम आवास के एक सौ, वृद्धा व विधवा पेंशन का 45 तथा राशन कार्ड के कई आवेदन प्राप्त हुए. डीडीसी जनमेजय ठाकुर ने कहा कि प्रखंड स्तर से जो समस्या का समाधान नहीं होता है, उसे जिला स्तर पर भेज […]
प्रधानमंत्री आवास से वंचित योग्य लाभुक को ग्राम सभा से पारित कर उसे कार्यकारिणी की बैठक में लेकर उसे प्रखंड कार्यालय में भेजें. उनकी भी रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जायेगी. वहीं विद्यालय चलो चलायें अभियान को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. डीडीसी ने सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया कि हर हाल में सभी छोटे बच्चों को विद्यालय में नामांकन कर उसे स्कूल भेजना सुनिश्चित करें. साथ ही जनता दरबार में आयी सभी समस्याओं को मूल्यांकन कर उसकी समीक्षा की जायेगी.
सिंगारडीह गांव निवासी सकलदीप चौरसिया ने डीडीसी को बताया कि अंगरेजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्चे का नामांकन नहीं लिया जा रहा है. इस पर कार्रवाई की जाये, ताकि गरीबों के बच्चे अंगरेजी स्कूल में पढ़ सकें. इस अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार रजक, बीइइओ तरुण कुमार घांटी, जेएसएस अरविंद सिंह, बीपीओ मनोज मंडल, बीइइओ राजेश्वर सिन्हा, मुखिया इन्द्र महथा, उपमुखिया काैशल्या देवी, पंसस संजय दास, सुशील महथा, वार्ड सदस्य गोरे यादव, अनील राउत, शैलेश राउत, विकास चौरसिया, दिनेश पुजहर, अशोक यादव, श्री रमानी, ग्राम प्रधान सतीश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










