आरपीएफ पोस्ट में विदाई समारोह का आयोजन
जसीडीह: जसीडीह आरपीएफ पोस्ट में विदाई समारोह का आयोजन कर इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मीयों के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि स्टेशन प्रबंधक जे पाठक ने पुलिसकर्मियों व रेलकर्मियों को संबाधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में सबों का स्थानांतरण लगा रहता है, लेकिन कर्मियों की ओर से किये गये कार्य को […]
उन्होंने कहा कि इन सभी पुलिस कर्मियों ने अपने सेवा के दौरान किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया है. हम सबों को इनसे सीख लेनी चाहिए. समारोह में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार पांडे, एएसआइ डीएन आर्या, आरएन पासवान, हेड कांस्टेबल केके सिंह, एसबीपी सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, आरवीके सिंह, डी सिंह, यूके सिंह, अनुप कुमार, बी अली को विदाई दी गयी.
इस अवसर पर सभी कर्मी काफी भावुक हो गये. कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन, मनोज कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, पंचानंद मिश्रा समेत डीके गोप सहित कई रेलकर्मी व पुलिस कर्मी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










