फास्ट पांडव बस में आग, बचे यात्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: देवघर से बोकारो जा रही फास्ट पांडव बस में बेंगाबाद के पास बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गयी. इससे बस की छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया. एक बाइक सवार ने ओवरटेक करके बस रुकवायी, तब जाकर उसमें सवार 45 यात्री बाहर भागे. इस तरह सभी यात्रियों की जान […]
विज्ञापन
देवघर: देवघर से बोकारो जा रही फास्ट पांडव बस में बेंगाबाद के पास बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गयी. इससे बस की छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया. एक बाइक सवार ने ओवरटेक करके बस रुकवायी, तब जाकर उसमें सवार 45 यात्री बाहर भागे. इस तरह सभी यात्रियों की जान बच पायी. यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है.
देवघर बस स्टैंड से 45 यात्री को बैठाकर बस दोपहर 11:45 बजे रवाना हुई. एक बजे बेंगाबाद चौक पर पहुंची. इससे पूर्व बिजली के तार की चिंगारी से बस की छत पर रखे सामान में आग लग गयी. सामान धूं-धूकर जलने लगा. सड़क किनारे खड़े लोग आवाज दे रहे थे लेकिन चालक को बस में आग लगने की भनक नहीं लगी. तभी एक बाइक सवार ने ओवरटेक कर बस रुकवाई.
आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गयी और लोग कूदकर भागने लगे. स्थानीय मुखिया के घर के पास आग को बुझाया गया. आग पर काबू पा लेने के बाद यात्री बस में बैठे और बस बेंगाबाद से बोकारो के लिए रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










