छह अप्रैल को प्रधानमंत्री साहेबगंज में

Updated:
विज्ञापन

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को संताल दौरे पर साहेबगंज आ रहे हैं. साहेबगंज में गंगा पुल और बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे. उक्त जानकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने छह अप्रैल को आने की सहमति दे दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि साहेबगंज में समारोह के दौरान वे […]

विज्ञापन

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को संताल दौरे पर साहेबगंज आ रहे हैं. साहेबगंज में गंगा पुल और बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे. उक्त जानकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने छह अप्रैल को आने की सहमति दे दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि साहेबगंज में समारोह के दौरान वे झारखंड की एक लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देंगे. इसके अलावा महिला बटालियन और पहाड़िया बटालियन के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे.

खुलेगा संताल के विकास का द्वार : राज पलिवार
झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने प्रधानमंत्र के आगमन से संताल में विकास की नयी किरण दिखी है. क्योंकि केंद्र सरकार ने संताल जैसे इलाके में गंगा पुल और बंदरगाह का तोहफा देकर क्षेत्र में विकास का द्वार खोलने का काम किया है. जैसे ही ये दोनों योजना का काम पूरा होगा, संताल परगना का आर्थिक विकास और तीव्र गति से होगा.
संताल जैसे पिछड़े इलाके को देंगे सौगात : अनंत ओझा
वहीं राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि संताल जैसे पिछड़े इलाके में कई सौगात लेकर प्रधानमंत्री आ रहे हैं. श्री ओझा ने कहा कि यह पुल और बंदरगाह आर्थिक विकास का द्वार खोलेगा. संताल के लिए इतनी बड़ी योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गोड्डा सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola