सिपाही बहाली के नाम पर ठगी करने का आरोप
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के लीला मंदिर के समीप ठाढ़ी गांव निवासी मुकेश पासी की पत्नी पिंकी देवी ने जिले की एक महिला एसआइ पर सिपाही की बहाली का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पिंकी ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर […]
जिक्र है कि कचहरी आने-जाने के क्रम में उसकी मुलाकात उक्त महिला एसआइ से हुई थी. इसके बाद सिपाही में बहाली करा देने की बात कहते हुए उसने 50 हजार रुपये की मांग की थी. झांसे में आकर वह 40 हजार रुपये देने को तैयार हो गयी. इसके बाद एक महिला के साथ उक्त एसआइ 28 जनवरी को गाड़ी से उसके घर पहुंची. वहीं उसने 40 हजार रुपये दे दी.
15 दिनों में उसने बहाली करा देने का आश्वासन दिया था. उसकी बहाली नहीं हुई. अब रुपया मांगने पर भी वह वापस नहीं कर रही है. पिंकी ने एसपी से उक्त महिला एसआइ पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










