लोकल ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सत्संग के समीप की घटना देवघर : बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेलखंड पर सत्संग के समीप लोकल ट्रेन की चपेट में आकर एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेलाबगान वन कार्यालय के समीप क्वार्टर नंबर-1 में रहने वाले राधाकृष्ण नंदी (70) के रुप में की गयी. बताया जाता है कि घटना सुबह करीब […]
विज्ञापन
सत्संग के समीप की घटना
देवघर : बैद्यनाथधाम-जसीडीह रेलखंड पर सत्संग के समीप लोकल ट्रेन की चपेट में आकर एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेलाबगान वन कार्यालय के समीप क्वार्टर नंबर-1 में रहने वाले राधाकृष्ण नंदी (70) के रुप में की गयी. बताया जाता है कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है. सूचना एक घंटे के बाद बैद्यनाथधाम रेल पुलिस को मिली. इसके बाद एएसआइ सुशील कुमार झा सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक रेल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










