स्काउट एंड गाइड का प्री गोल्डन जुबली स्टेट रैली प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल के डीआरएम ने किया उदघाटन मधुपुर : शहर के बावन बीघा स्थित टीटीसी मैदान में रविवार को स्काउट एण्ड गाइड का 49वां कम प्री गोल्डन जुबली स्टेट रैली का उदघाटन आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम एसआर घोषाल ने किया. मौके पर श्री घोषाल ने कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं. उसमें अनुशासन, […]

विज्ञापन
आसनसोल के डीआरएम ने किया उदघाटन
मधुपुर : शहर के बावन बीघा स्थित टीटीसी मैदान में रविवार को स्काउट एण्ड गाइड का 49वां कम प्री गोल्डन जुबली स्टेट रैली का उदघाटन आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम एसआर घोषाल ने किया.
मौके पर श्री घोषाल ने कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं. उसमें अनुशासन, न्याय है, कानून है. उन्होंने कहा कि समाज में 1947 से पहले विषमता थी. उसे हमारे देश के तिरंगे ने ही दूर किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा को लेकर आज जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उस तिरंगे की शान के लिए कश्मीर में सैकड़ों जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है. स्काउट एण्ड गाइड के कार्यक्रम में अनुशासन व टीम वर्क की शिक्षा मिलती है.
इस अवसर पर पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडल से आये बच्चों की टीम ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता, बैंड प्रतियोगिता, क्षेत्रीय नृत्य आदि कार्यक्रम में अपना प्रदर्शन दिया. कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को कैंप फायर व शारीरिक गतिविधि समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को पूर्व रेलवे हावड़ा के जीएम धनश्याम सिंह भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में आसनसोल, सेंट्रल, चितरंजन, हावड़ा, कचरापाड़ा, लिलुवा, मालदाह, सियालदाह, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे के 750 प्रतिभागी भाग ले रहे है.
मौके पर डीआरएम के अलावा स्काउट एण्ड गाइड के मंडल उपाध्यक्ष काकोली घोषाल, डिस्ट्रिक कमिश्नर सह डीइएन एमके मीणा, डीपीओ अभिषेक केशरवानी, निर्मल कुमार पात्रा, मलय कुमार राय, एसजे हबीब, पापीया भट्टाचार्या, अतिन घोष चौधरी, शिवानंदा घोष, विजय विश्वास, सीमा सरकार, बापी देवनाथ, जेपी शर्मा, बलराम विश्वास, रमेश रजक, संजीव साह, वर्नाली गांगुली, तपन बनर्जी, अमिताभ त्रिवेदी, सुभाशीष सरकार, कविता राय दास गुप्ता, सुष्मिता भोवाल, राजेंद्र स्वर्णकार, सीमा सरकार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola