पालोजोरी के इलाजरत अधेड़ की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पालोजोरी थाना क्षेत्र के दासियोडीह निवासी एक अधेड़ गिरीश मिस्त्री (45) की मौत हो गयी. अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा आशंका जतायी […]
विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पालोजोरी थाना क्षेत्र के दासियोडीह निवासी एक अधेड़ गिरीश मिस्त्री (45) की मौत हो गयी. अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा आशंका जतायी गयी थी कि गिरीश की मौत रहस्यमय परिस्थिति में विषैला पदार्थ खाने से हुई. मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उनके पति को अचानक पेट दर्द शुरू हुआ. इलाज के लिए सीएचसी ले गये थे. वहां के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










