टांगी से वार कर महिला समेत तीन को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के मसोड़िया गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में गांव की पार्वती देवी ने मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को आवेदन दिया है. […]

विज्ञापन
मोहनपुर : थाना क्षेत्र के मसोड़िया गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में गांव की पार्वती देवी ने मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को आवेदन दिया है. इसमें बताया है कि मंगलवार कि सुबह वह अपने घर में थी.

इस दौरान अचानक गांव के राजीव यादव, शंकर महतो, मुका महतो, टुनटुन महतो, पारो महतो, धनेश्वर महतो, लालू यादव व मनीजर महतो एक साथ उसके घर में घुस कर गाली-गलौज करने लगे. इसका उन्होंने विराध किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान राजीव यादव ने धारदार टांगी से हमला कर दिया. इससे मेरा हाथ कट गया.

वहीं मेरा पुत्र बचाने आया तो उसके सिर पर भी टांगी से वार कर दिया. इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही पोती पर भी टांगी से पर कर दिया, इससे उसका जांघ कट गया. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola