घर का ताला तोड़कर जेवरात सहित लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

विलियम्स टाउन रानीकोठी मुहल्ले की घटना दरवाजा की कुंडी तोड़कर घुसा था चोर गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है नगर थाना में शिकायत देवघर : नगर थानांतर्गत विलियम्स टाउन रानी कोठी मुहल्ला निवासी उमेश कुमार सिंह के घर से चोरों ने बुधवार की रात जेवरात सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. […]

विज्ञापन

विलियम्स टाउन रानीकोठी मुहल्ले की घटना

दरवाजा की कुंडी तोड़कर घुसा था चोर
गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है नगर थाना में शिकायत
देवघर : नगर थानांतर्गत विलियम्स टाउन रानी कोठी मुहल्ला निवासी उमेश कुमार सिंह के घर से चोरों ने बुधवार की रात जेवरात सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. बताया जाता है कि गृहस्वामी सपरिवार अपनी पुत्री के करनीबाग स्थित नवनिर्मित मकान के गृहप्रवेश में गये थे. इस दौरान उनके घर में ताला बंद था. दरवाजे की कुंडी उखाड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गया और सोने की तीन चेन, तीन अंगूठी, दो लॉकेट, तीन जोड़ा कुंडल, कपड़ा आदि की चोरी कर फरार हो गया.
सुबह में परिजन पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उनलोगों ने थाना को सूचित किया. सूचना मिलते ही नगर थाना के ओडी पुलिस पदाधिकारी मामले की छानबीन में घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद गृहस्वामी द्वारा घटना की शिकायत नगर थाना में दी गयी. गृहस्वामी के अनुसार चोरी गये सामान की कीमत करीब 3.80 लाख रुपये बतायी गयी है. गृहस्वामी ने पुलिस के समक्ष यह शंका जतायी है कि चोरी करनेवाले इसी मुहल्ले के हो सकते हैं.समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola