आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
देवघर : नगर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात में गुप्त सूचना के आधार पर बिलासी टाउन स्थित शिवपुरी मुहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान आर्म्स एक्ट के आरोपित आदर्श तिवारी को गिरफ्तार किया. नगर थाना के एएसआइ जीके मित्रा ने बताया कि आदर्श के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 521/16 दर्ज है. दुर्गा पूजा […]
देवघर : नगर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात में गुप्त सूचना के आधार पर बिलासी टाउन स्थित शिवपुरी मुहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान आर्म्स एक्ट के आरोपित आदर्श तिवारी को गिरफ्तार किया. नगर थाना के एएसआइ जीके मित्रा ने बताया कि आदर्श के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 521/16 दर्ज है. दुर्गा पूजा मेला में गोशाला परिसर में आर्म्स बरामदगी हुई थी, उसी मामले में आदर्श काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










