जसीडीह में बनेगा 17 हजार श्रद्धालुओं की क्षमतावाला विश्रामालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला, 2017 की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में प्रसाद योजना अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के डीपीआर पर भी चर्चा हुई. बैठक में सचिव श्री शर्मा ने क्यू कॉम्पलैक्स के प्रथम फेज का निर्माण कार्य […]
विज्ञापन
देवघर: पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला, 2017 की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में प्रसाद योजना अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के डीपीआर पर भी चर्चा हुई. बैठक में सचिव श्री शर्मा ने क्यू कॉम्पलैक्स के प्रथम फेज का निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा कर लेने का निर्देश एचपीएल एजेंसी को दिया. सचिव ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता की जांच तीसरी एजेंसी से करायें.
सौंदर्यीकरण के लिए दुकानों के आगे फसाड स्ट्रक्चर लगेगा : बैठक में पर्यटन विभाग के सलाहकार ने कहा कि शिवगंगा के निकट मेहराब युक्त गेट बनाया जायेगा. शहर के तीन जगहों पर गेट-वे का निर्माण कराया जायेगा. साथ हीं शिवगंगा की ओर गलियों में पेभर बिछाया जायेगा. सड़क के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए दुकानों के आगे फसाड स्ट्रक्चर लगाया जायेगा. इस पर पर्यटन सचिव ने कहा कि सीधी रेखा में फसाड स्ट्रक्चर लगायें, इसके लिए डीसी को उन्होंने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.
जसीडीह व बाघमारा बस स्टैंड में बनेगा विश्रामालय : पर्यटन विभाग के सलाहकार ने जानकारी दी कि शहर के छह चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए गोलंबर बनाया जायेगा तथा वृक्षारोपण एवं प्रकाश से सुसज्जित किया जायेगा. इसमें सत्संग चौक को शामिल करने को कहा गया. बैठक में जानकारी दी गयी कि जसीडीह में दो बड़ा तथा एक छोटा विश्रामालय बनाया जायेगा, इसमें 17 हजार श्रद्धालु रह सकेंगे. इस पर सचिव ने निर्देश दिया कि बाघमारा बस स्टैंड में भी एक विश्रामालय निर्माण का डीपीआर बनायें. वहीं नंदन पहाड़ में एम्फी थियेटर के निर्माण एवं तालाब के सौंदर्यीकरण होगा. संयुक्त सचिव, पर्यटन को बाघमारा बस स्टैंड के निर्माण के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. इसके अलावा बिजली विभाग को त्रिकुट पर्वत के नीचे की जमीन उपलब्ध कराने के लिए एनओसी देने का निर्देश दिया गया. सीओ देवघर को संस्कृति भवन के लिए नन्दन पहाड़ के निकट जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया. पर्यटन विभाग के सलाहकार को मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज के सुदृढ़ीकरण के लिए डीपीआर निर्माण कराने तथा पार्वती मंदिर तक के लिए बन रहे फुट ओवर ब्रिज में आर्किटेक्ट की सेवा लेने का निर्देश दिया गया. सचिव ने निर्देश दिया कि श्राइन बोर्ड के लिए साइट बनवाने व एक एप्स बनवायें.
त्रिकुट पर्वत पर बहाल होगी सुविधाएं : पर्यटन सचिव ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि त्रिकुट पर्वत की जलापूर्ति को शीघ्र चालू करवायें. साथ ही त्रिकूट पर्वत पर पर्यटन विभाग के दुकान संस्थापन के लिए डीएफओ से एनओसी प्राप्त करें. बैठक में डीसी अरवा राजकमल, नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पर्यटन एवं निदेशक कला संस्कृति, हिन्दुस्तान प्रिफेब लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं प्रसाद योजना के सलाहकार शामिल हुए. उधर, बैठक के बाद पर्यटन सचिव ने क्यू कांप्लेक्स निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उसके बाद वे कांवरिया पथ भी गये, वहां की व्यवस्था व बालू भराई का कार्य देखा और निर्देश दिये. इसी क्रम में सचिव ने त्रिकुट पर्वत स्थित रोप-वे आदि का निरीक्षण किया और समस्या को जान कर समाधान का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










