पालोजोरी में मॉडल डिग्री कॉलेज व उद्यान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास
पालोजोरी: पालोजोरी के फार्मनावाडीह स्थित प्रोजनी उद्यान परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की मंत्री डॉ नीरा यादव व कृषि, सहकारिता व पशुपालन मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने मॉडल डिग्री कॉलेज व उद्यान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया. मॉडल कॉलेज का निर्माण 10 करोड़ रुपये […]
पालोजोरी: पालोजोरी के फार्मनावाडीह स्थित प्रोजनी उद्यान परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की मंत्री डॉ नीरा यादव व कृषि, सहकारिता व पशुपालन मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने मॉडल डिग्री कॉलेज व उद्यान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया. मॉडल कॉलेज का निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से जबकि उद्यान प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण तीन करोड़ की लागत से होगा.
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि रणधीर सिंह के अथक प्रयास के कारण ही पालोजोरी में मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है. इसके निर्माण से यहां की प्रतिभाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर भी कई बातें कहीं.
कहा कि महिलाओं में कौशल विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं. वहीं कृषि मंत्री की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सारठ विधानसभा को महिला कॉलेज का तोहफा दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कृषि मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों व जज्बे की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य में कई उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों की स्थापना हो रही है. झारखंड को शिक्षा के हब के रूप में विकसित करने की योजना है. जल्द ही योजनाएं धरातल पर दिखने लगेगी.
वहीं सभा में कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि कॉलेज व उद्यान प्रशिक्षण केंद्र से यहां के युवाओं व किसानों को काफी लाभ मिलेगा. पालोजोरी व सारठ प्रखंड में आईटीआई कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है. पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना भी सारठ में होगी. वहीं मत्स्य विभाग द्वारा पालोजोरी के फार्मनावाडीह में ही मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र की भी स्थापना होगी. शिलान्यास समारोह में सारठ, पालोजोरी व करमाटांड़ क्षेत्र के हजारों लोगों का जुटान हुआ था. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, प्रमुख पालोजोरी सीताराम टुडू, प्रमुख सारठ रंजना देवी, सारठ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष रोहित राय, जामा से भाजपा प्रत्याशी रहे सुरेश मुर्मू, भाजपा के अनंत राय, बीजेपी प्रखंड महामंत्री पालोजोरी त्रिवेणी मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










