दुग्ध उत्पादन में नंबर वन होगा देवघर : मंत्री
सारठ बाजार : गरीबों के उत्थान के लिए रघुवर सरकार निरंतर प्रयासरत है. राज्य के पन्द्रह हजार गरीब परिवारों को गाय का वितरण किया गया है. उक्त बातें हरिपुर मैदान में पशु मेला में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सारठ में पचास हजार लीटर क्षमता वाली दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना […]
सारठ बाजार : गरीबों के उत्थान के लिए रघुवर सरकार निरंतर प्रयासरत है. राज्य के पन्द्रह हजार गरीब परिवारों को गाय का वितरण किया गया है. उक्त बातें हरिपुर मैदान में पशु मेला में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सारठ में पचास हजार लीटर क्षमता वाली दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की स्वीकृति मिल गयी है.
इसका लाभ पूरे संताल के किसानों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन के क्षेत्र में देवघर जिला को नंबर-वन बनायेंगे. इससे पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. संजय कुमार द्वारा पशु मेला में पहुंचे बगडबरा, राजारायडीह, खैरा, हरिपुर, सुखजोरा, बेलबरना, फुलडोभा, गण्डाजोरी, दोन्दी समेत अन्य कई गांवों के सैकड़ों किसानों को पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी गई. पशुओं के खान-पान, रख-रखाव व समय पर टीकाकरण व इलाज के बारे में बताया गया.
किसानों को डेयरी फार्म, बकरी पालन, शूकर पालन, बत्तख पालन आदि के फायदे के बारे में बताया गया. मौके पर प्रमुख रंजना देवी, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डा. सुशील कुमार, टीवीओ मोबाईल डा. सुनील तिवारी, पैट क्लिनिक इंचार्ज डा. पंकज कुमार, डा. उपेन, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डा. मेकाइल सोरेन, डा. धनंजय, कृषि मंत्री के सलाहकार विष्णु राय, संतोष साह, महिला दुग्ध उत्पादन समिति की हेमा देवी, मृनाल रक्षित, बापी रुज, देबु पोद्दार, विनोद मंडल, बमभोला मंडल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










