गोलीकांड के आरोपितों को नहीं दबोच सकी है पुलिस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरोपितों के खिलाफ मंगलवार को ही पुलिस ने लिया है वारंट घटना के एक सप्ताह बीत गये सौरभ को गोली मारने में आरोपित है सागर राउत सहित बंटा यादव, संदीप तुरी व छोटू धपरा देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली […]
विज्ञापन
आरोपितों के खिलाफ मंगलवार को ही पुलिस ने लिया है वारंट
घटना के एक सप्ताह बीत गये
सौरभ को गोली मारने में आरोपित है सागर राउत सहित बंटा यादव, संदीप तुरी व छोटू धपरा
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के मामले के नामजद आरोपितों को अब तक पुलिस नहीं दबोच सकी है. घटना के एक सप्ताह बीत गये, बावजूद अब तक पुलिस मामले में कोई सुराग भी नहीं खोज सकी है.
आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने मंगलवार को ही कोर्ट से वारंट प्राप्त कर लिया है. बावजूद अब तक पुलिस उनलोगों के ठिकानों का पता नहीं कर सकी है. जानकारी हो कि आपसी रंजिश में जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप 18 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले को लेकर सौरभ के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 106/17 भादवि की धारा 341, 323, 307, 504, 506, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जलसार रोड पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप निवासी सागर राउत सहित पुरनदाहा निवासी बंटा यादव, होलीडे हाउस बंपास टाउन निवासी संदीप तुरी व क्लब ग्राउंड बस स्टैंड के समीप निवासी छोटू धपरा को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी में जिक्र है कि घटना के पूर्व अपने ममेरे भाई हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी कुंदन झा के साथ वह ट्यूशन पढ़ने पल्सर बाइक से जा रहा था. उसी दौरान आरोपितों ने रोक लिया. गाली-गलौज देते हुए दो पिस्तौल से उसपर तीन गोली फायर कर दिया. यह भी आरोप है कि सागर व बंटा ने ही उसपर चलायी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली का खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था, जिसकी जब्ती सूची बनाकर नगर पुलिस ने कोर्ट को भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










