बाबा मंदिर पर ग्लाइडर से पुष्प वर्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जलार्पण करने आये भक्तों की कतार पांच किलोमीटर से अधिक लंबी हो गयी. इस अवसर पर ग्लाइडर से बाबा मंदिर पर पुष्प वर्षा की गयी. इससे पहले अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलते ही उदया श्रृंगारी ने बाबा भोले की […]
विज्ञापन
देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जलार्पण करने आये भक्तों की कतार पांच किलोमीटर से अधिक लंबी हो गयी. इस अवसर पर ग्लाइडर से बाबा मंदिर पर पुष्प वर्षा की गयी. इससे पहले अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलते ही उदया श्रृंगारी ने बाबा भोले की सरकारी पूजा की.
इसके बाद आम भक्तों के लिए पट खुलते ही जलार्पण करने आये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. आम भक्तों की कतार बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी. वहीं भीड़ कंट्रोल करने के लिए डीसी, एसपी सहित आलाअधिकारी बाबा मंदिर से लेकर पूरे रुट लाइन में देर शाम तक डंटे रहे. मंदिर का पट बंद होने तक करीब एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने भोले नाथ पर जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं बड़ी संख्या में कुंआरों ने बाबा भोले नाथ के गुंबद पर मोर चढ़ा कर विवाह की कामना की.
बिके 2972 शीघ्र दर्शनम पास : शिवरात्रि पर 2972 भक्तों ने शीघ्र दर्शनम पास लेकर पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










