बिलासी में संस्कार, सहयोग व कल्याण समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बिलासी मुहल्ला स्थित शिव वाटिका परिसर में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सुरेशानंद झा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से संस्कार, सहयोग, कल्याण समिति नाम से संस्था का गठन किया गया. इस संस्था के संचालन के लिए सर्वसम्मति दिनेशानंद झा को अध्यक्ष, नागेंद्र नाथ बलियासे को महामंत्री, सुरेशानंद को उपाध्यक्ष, अरविंद पंडित को […]

विज्ञापन

देवघर : बिलासी मुहल्ला स्थित शिव वाटिका परिसर में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सुरेशानंद झा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से संस्कार, सहयोग, कल्याण समिति नाम से संस्था का गठन किया गया. इस संस्था के संचालन के लिए सर्वसम्मति दिनेशानंद झा को अध्यक्ष, नागेंद्र नाथ बलियासे को महामंत्री, सुरेशानंद को उपाध्यक्ष, अरविंद पंडित को मंत्री, जितेंद्र श्रृंगारी को कार्यालय मंत्री व बिनोद वर्मा को संस्था का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया.

वहीं बुजुर्ग धारानाथ झा को संस्था का संरक्षक चुना गया. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गये. कहा गया कि संस्था सामाजिक क्षेत्र की दिशा में काम करेगी.

बैठक में बस अॉनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा, नागेंद्र नाथ बलियासे, अरविंद पंडित, प्रणय आनंद, बॉबी जेजवाड़े, विनोद वर्मा, रवि ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, सौरव जेजवाड़े, विजय जेजवाड़े, जितेंद्र श्रृंगारी, विजय जेजवाड़े, अरूण पांडेय, चंदन फलाहारी, अश्वन बलियासे, दीपू जेजवाड़े, अरूण पांडेय, चंदन फलाहरी, नंदलाल फलाहारी, सागर झा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola