रोहिणी से आज लाया जायेगा बाबा का मोर मुकुट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ का विवाह रोहिणी में बनाये गये मोर मुकुट पहनकर ही हाेता है. इसे लेकर रोहिणी में मोर मुकुट बनकर तैयार हो गया है. परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती की शादी के लिए रोहिणी के मालाकरों द्वारा मोर मुकुट व पटवासी बनाकर भेजा जाता है. मोर मुकुट बनाने […]
विज्ञापन
जसीडीह: महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ का विवाह रोहिणी में बनाये गये मोर मुकुट पहनकर ही हाेता है. इसे लेकर रोहिणी में मोर मुकुट बनकर तैयार हो गया है. परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती की शादी के लिए रोहिणी के मालाकरों द्वारा मोर मुकुट व पटवासी बनाकर भेजा जाता है. मोर मुकुट बनाने वाले गुड्डू मालाकार ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा बाबा मंदिर व रोहिणीगढ़ में होनी वाले शिव विवाह में सामग्री दी जाती थी. वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है जिस आज भी हम निभा रहे हैं.
बाबा की असीम कृपा से पूरा परिवार खुशहाली पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे है. उन्होंने बताया कि शादी की सुबह श्रृंगार पूजा के दौरान ही मोर मुकुट को बाबा मंदिर पहुंचाया जाता है. दूसरी ओर, रोहिणी घाटवाल परिवार की ओर से शादी की सभी सामग्री पूर्वजों की ओर से गढ़ी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किये जाने के बाद दी जाती थी तथा परंपरा आज भी कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










