हादसा: अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पाया काबू, सत्संग आश्रम के पंडाल में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

देवघर:सत्संग आश्रम स्थित मनमोहनी धाम के स्थायी शेड में बने पंडाल में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गयी. घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पंडाल में लगा कपड़ा सहित बांस-बल्ला जल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगल में शेड में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, जिससे पंडाल के कपड़े […]

विज्ञापन
देवघर:सत्संग आश्रम स्थित मनमोहनी धाम के स्थायी शेड में बने पंडाल में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गयी. घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पंडाल में लगा कपड़ा सहित बांस-बल्ला जल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगल में शेड में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, जिससे पंडाल के कपड़े में आग पकड़ लिया और धू-धू कर जलने लगा.

कपड़ा व बांस सूखे रहने की वजह से लपटें तेजी से आगे बढ़ती गयी. स्थानीय स्तर पर पहले आग में काबू पाने का प्रयास किया गया, किंतु सफल नहीं होने पर सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही दो दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया. अगर समय रहते पंडाल के आग पर काबू नहीं पा गया होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी.

इधर एक-दो दिन के अंदर ही सत्संग में कार्यक्रम होने वाला है. उसी कार्यक्रम में शामिल होने काफी संख्या में ठाकुर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है. काफी संख्या में आश्रम पहुंचे ठाकुरभक्त भी घटना के वक्त पंडाल के आसपास में ही थे. जानकारी हो कि 2016 में भी सत्संग आश्रम के पंडाल में आग लगने की घटना हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola