इचाक डकैती कांड के आरोपित की खोज में पहुंची हजारीबाग पुलिस
देवघर: हजारीबाग जिले के इचाक इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती कांड के आरोपित की तलाश में छापेमारी टीम गुरुवार को देवघर पहुंची है. हजारीबाग पुलिस की टीम मुफस्सिल थाना के एसआइ सुमन कुमार व एक अन्य पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में देवघर पहुंची है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग पुलिस की छापेमारी टीम […]
उक्त गिरफ्तार आरोपित को साथ में लेकर हजारीबाग पुलिस की छापेमारी टीम यहां आयी है. आरोपित ने पूछताछ में हजारीबाग पुलिस को बताया है कि बैंक लूट कांड का तार देवघर से भी जुड़ा है. उसका एक साथी देवघर का ही रहने वाला है. उसी आरोपित की खोज में हजारीबाग की छापेमारी टीम यहां आयी है. सूत्रों के अनुसार जिस आरोपित की तलाश में हजारीबाग पुलिस की छापेमारी टीम यहां आयी है, वह आरोपित नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है.
साथ लाये आरोपित को हजारीबाग थाना की पुलिस नगर थाना में ही रखी है. देर रात में नगर थाना के सहयोग से साथ लाये आरोपित की निशानदेही पर हजारीबाग की पुलिस टीम छापेमारी में जायेगी. पूछने पर हजारीबाग से आये पुलिस पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










