दुष्कर्म के बाद बच्ची की हुई थी हत्या

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थानांतर्गत मेहर गार्डेन में शादी समारोह से गायब मोहनपुर थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची की शव बरामदगी के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम जांच करवाया था. जसीडीह थाना की पुलिस को इस घटना के संबंध में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. लेकिन मेडिकल टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर […]

विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थानांतर्गत मेहर गार्डेन में शादी समारोह से गायब मोहनपुर थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची की शव बरामदगी के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम जांच करवाया था. जसीडीह थाना की पुलिस को इस घटना के संबंध में अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. लेकिन मेडिकल टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार टीम ने अस्पताल प्रबंधन को जांच रिपोर्ट सौंप दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अबोध बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. दुष्कर्म के बाद अपराधी ने गला घोंट कर अबोध की हत्या कर दी. उसके बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से लाश समारोह स्थल के पीछे काफी दूर सुनसान पड़े तालाब में फेंक दिया था. फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है.

पुलिस को भी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्मार्टम रिपोर्ट का इंतजार था. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अनुसंधान हर बिंदुअों को खंगालने का दावा कर रही है.
परीक्षा ड्यूटी में लगाये गये हैं अनुसंधानकर्ता
इतने गंभीर मामले के अनुसंधान के प्रति पुलिस कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण केस के अनुसंधानकर्ता हैं. उन्हें परीक्षा की ड्यूटी में लगा दिया गया है और 15 दिन बाद भी अनुसंधान लटका हुआ है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जो पदाधिकारी परीक्षा की ड्यूटी में लगा रहेगा वह कैसे इस केस का अनुसंधान कर अपराधियों तक पहुंच सकेगा.
अंधेरे में तीर मार रही है पुलिस
घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ का दावा कर रही है. साथ ही तकनीकी अनुसंधान की बातें कर रही है. मगर हकीकत यह है कि घटना के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चलाती नजर आ रही है. साथ ही रिपोर्ट संबंधी किसी भी बातों पर पुष्टि करने से बचते हुए मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola