पुलिस सुरक्षा में मरवायी गयी खड़हरा तालाब से मछलियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर/जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में दाग नंबर 104 व 105 में अवस्थित तालाब में बुुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मछलियां मरवायी गयी. तालाब में मछली मारने के लिए दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसे लेकर अनुमंडल कोर्ट में मामला दायर किया गया था. एसडीओ सुधीर कुमार गुुप्ता […]
विज्ञापन
देवघर/जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में दाग नंबर 104 व 105 में अवस्थित तालाब में बुुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मछलियां मरवायी गयी. तालाब में मछली मारने के लिए दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसे लेकर अनुमंडल कोर्ट में मामला दायर किया गया था. एसडीओ सुधीर कुमार गुुप्ता ने तालाब से मछली मरवाने के लिए सीओ शैलेश कुमार को रीसिवर बहाल किया.
बुधवार को सीओ व जसीडीह इंस्पेक्टर बिनोद कुमार की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच तालाब से कुल 1.14 क्विवंटल मछली मारी गयी, इसमें 25 किलो मछली मछुवारे के हिस्से में गया. शेष 79 किलोग्राम मछली को सीओ द्वारा 8,690 रूपये में बेच दिया गया. एसडीओ के निर्देश पर उक्त राशि को कोषागार में जमा करा दिया गया. अब कोर्ट जिस पक्ष में आदेश देगी, उन्हें राशि सौंप दिया जायेगा. शनिवार को भी सीओ व इंंस्पेक्टर की मौजूदगी में दूसरी बाद इस तालाब में मछली मारी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










