गड़बड़झाला: बगैर नामांकन परीक्षा फॉर्म भरवाने के मामले में नया खुलासा मंजूरी सौ सीट की, दाखिला 135 का
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज देवघर में बीएड कोर्स में दाखिला से लेकर परीक्षा व परिणाम जारी होने तक गड़बड़झाला व धांधली की गयी है. तय मानक व निर्धारित नियमों को ताक पर रख कर काम किया गया. जिस कारण मामला सामने आने के बाद आये दिन नये नये खुलासे हो रहे हैं. नेशनल काउंसिल ऑफ […]
विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज देवघर में बीएड कोर्स में दाखिला से लेकर परीक्षा व परिणाम जारी होने तक गड़बड़झाला व धांधली की गयी है. तय मानक व निर्धारित नियमों को ताक पर रख कर काम किया गया. जिस कारण मामला सामने आने के बाद आये दिन नये नये खुलासे हो रहे हैं.
नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीइ) द्वारा एएस कॉलेज देवघर में बीएड कोर्स में 100 सीटों पर दाखिले की मंजूरी दी गयी है. लेकिन, शैक्षणिक वर्ष 10-11 में एएस कॉलेज में बीएड कोर्स में निर्धारित 100 सीटों की बजाय 135 सीटों पर दाखिला ले लिया गया था. यही नहीं वार्षिक परीक्षा में सभी 135 विद्यार्थियों को सम्मिलित भी कराया गया. सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंक पत्र भी दिया गया.
इसी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 15-17 में बीएड कोर्स में बगैर नामांकन कराये परीक्षा फॉर्म भरने का बड़ा मामला सामने आने के बाद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. अब शैक्षणिक वर्ष 10-11 में निर्धारित सीटों के बाद जो 35 विद्यार्थियों को रिजल्ट दिया गया है उनकी वैधता पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. यदि अतिरिक्त 35 विद्यार्थियों की डिग्री अवैध होती है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी. इसका जवाब देना कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है.
एएस कॉलेज के बीएड नामांकन के बाद उठे सवाल
किस वर्ष कितने सीटों पर दाखिला
शैक्षणिक वर्ष दाखिला
10-11 135
11-12 96
12-13 99
13-14 93
14-15 100
15-17 99
16-18 100
कहते हैं कुलपति
‘मेरे संज्ञान में निर्धारित सीट से ज्यादा दाखिले की कोई जानकारी नहीं है. शिकायत मिलने के बाद जांच करायी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ‘
– डॉ कमर अहसन, कुलपति, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










