शिव बरात, ग्लाइडर व ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा : राज नारायण
देवघर: महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में ग्लाइडर से पुष्प वर्षा होगी. पुष्प वर्षा के लिए रांची से ग्लाइडर व कोलकाता से पुष्प मंगाया जा रहा है. यह जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मेयर राज नारायण खवाड़े ने दी. उन्होंने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव समिति पिछले साल से भव्य रूप में शिव बरात […]
उन्होंने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव समिति पिछले साल से भव्य रूप में शिव बरात निकालेगी. इस बार बरात में 50 घोड़ा, सात ऊंट व तीन हाथी शामिल रहेंगे. बरात केके स्टेडियम से शाम सात बजे निकलेगी.
उन्होंने कहा कि दिल्ली से ड्रोन मंगाया जा रहा है. ड्रोन भी पुष्प वर्षा करेगा. दिन के एक बजे मंदिर में पुष्प वर्षा शुरू होगी. ग्लाइडर पांच बार बाबा का परिक्रमा कर पुष्प वर्षा करेगा. पूजा को सफल बनाने में मार्कण्डे जजवाड़े, ताराचंद जैन, बम बम झा, राज कुमार शर्मा, परिमल ठाकुर, अमित सिंह, मंटू नरौने, उमा शंकर सिंह, कमल हामीरवासिया, टुनटुन, रवि नरौने, बंटी करमहे, सन्नी, शशिकांत साह आदि दर्जनों लोग जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










