बाइक सवार ने छीना नकदी, चेन व मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देर शाम बजरंगी चौक के समीप कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने एक व्यक्ति से नकदी, चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गये. बाद में छीने गये मोबाइल से पीड़ित व्यक्ति की पत्नी को अपशब्द कहे. घटना के संदर्भ में पीड़ित चंद्रमंडीह थाना अंतर्गत नवाडा निवासी शिव शंकर ने नगर थाना में लिखित […]

विज्ञापन
देवघर : देर शाम बजरंगी चौक के समीप कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने एक व्यक्ति से नकदी, चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गये. बाद में छीने गये मोबाइल से पीड़ित व्यक्ति की पत्नी को अपशब्द कहे. घटना के संदर्भ में पीड़ित चंद्रमंडीह थाना अंतर्गत नवाडा निवासी शिव शंकर ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर जानकारी दी है.

अपनी शिकायत में भुक्तभोगी ने बताया कि संध्या समय वह बाजार से घरेलु समान की खरीदारी कर जैसे ही बजरंगी चौक पहुंचे. वहां पीछे से कुछ लोगों ने रूकने की आवाज लगायी. रुकते ही एक बाइक पर तीन सवार उनके पास पहुंचे फिर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे. बाद में उन लोगों ने पॉकेट में रखा मोबाइल व 20 हजार रुपये तथा गले में पहने हुए सोने का चेन छीन लिया.

फिर बाद में उनलोगों ने मुखिया पत्नी (स्वीटी देवी) के नंबर पर फोन कर अपशब्द कहे. पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 114/17 अंकित कर भादवि की धारा 394 के तहत बाइक सवारों व मोबाइल धारक के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola