चेक-सोमा कंपनी को मिला साहिबगंज गंगा पुल का ठेका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
टेंडर फाइनल . केंद्रीय मंत्री ने तय की प्रोजेक्ट्स की समय सीमा देवघर : संताल परगना के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि लंबे अर्से से जिस सड़क, पुल आदि की चर्चा हो रही थी. अब उसे धरातल पर उतारने की समय सीमा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने तय कर दी है. उनकी […]
विज्ञापन
टेंडर फाइनल . केंद्रीय मंत्री ने तय की प्रोजेक्ट्स की समय सीमा
देवघर : संताल परगना के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि लंबे अर्से से जिस सड़क, पुल आदि की चर्चा हो रही थी. अब उसे धरातल पर उतारने की समय सीमा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने तय कर दी है. उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई. जिसमें मंत्रालय के पदाधिकारियों के अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे. बैठक में संताल के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि साहिबगंज के गंगा पुल का टेंडर फाइनल हो गया है.
चेक-सोमा कंपनी…
यह पुल अब 2100 करोड़ की लागत बनेगी. इस पुल निर्माण का काम ‘चेक-सोमा’ कंपनी करेगी. 11 मार्च के बाद किसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहेबगंज आकर इस पुल की आधारशिला रखेंगे.
नयी तकनीक से बनेगा बटेश्वर स्थान का पुल
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बटेश्वर स्थान का पुल नयी तकनीक से बनवाने के लिए मार्च तक डीपीआर फाइनल करें. इसके अलावा बैठक में छह ओवर ब्रिज का भी टेंडर अप्रैल में फाइनल कर लेने का निर्देश केंद्रीय मंत्री ने दिया. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी योजनाओं को टाइम लाइन फिक्स करने के लिए धन्यवाद दिया है.
देवघर-बासुकिनाथ फोर लेन का टेंडर अक्तूबर में
केंद्रीय मंत्री ने गंगा पुल के अलावा भी कई योजनाओं का टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है. इसमें हंसडीहा-पीरपैंती फोर लेन सड़क निर्माण का टेंडर 15 मार्च को होगा. इस फोर लेन निर्माण पर करीब 1300 करोड़ खर्च होंगे. वहीं मधुपुर से गिरिडीह तक एनएच 114 ए का टेंडर भी मार्च को ही होगा. इस एनएच निर्माण पर 200 करोड़ की लागत आयेगी. बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि देवघर-बासुकिनाथ फोर लेन का टेंडर अक्तूबर में होगा.
जो निर्णय लिया गया
मधुपुर-गिरिडीह तक 114 ए के लिए 200 करोड़
साहेबगंज गंगा पुल का टेंडर फाइनल
2100 करोड़ की लागत चेक-सोमा कंपनी बनायेगी पुल
11 मार्च के बाद प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
हंसडीहा-पीरपैंती फोर लेन 1300 करोड़ का टेंडर 15 मार्च को
बटेश्वर स्थान का पुल नयी तकनीक से बनाने का निर्देश
मार्च तक डीपीआर होगा फाइनल
छह ओवर ब्रिज का भी टेंडर अप्रैल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










