वृद्ध दंपति का 24 हजार रुपयों से भरा बैग ले भागा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिलासी टाउन निवासी दिवाकर चंद्र दास ने नगर थाना में दर्ज कराया सनहा बैंक से रुपये निकासी कर लौटते समय हुई घटना देवघर : बिलासी टाउन के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक दंपति से 24 हजार रुपयों से भरे बैग दो बाइक सवार युवकों द्वारा छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त मुहल्ला निवासी […]
विज्ञापन
बिलासी टाउन निवासी दिवाकर चंद्र दास ने नगर थाना में दर्ज कराया सनहा
बैंक से रुपये निकासी कर लौटते समय हुई घटना
देवघर : बिलासी टाउन के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक दंपति से 24 हजार रुपयों से भरे बैग दो बाइक सवार युवकों द्वारा छिनतई किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त मुहल्ला निवासी दिवाकर चंद्र दास ने नगर थाना में रुपये गायब होने का सनहा दर्ज कराया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीतल मल्लिक रोड के मुहाने पर घटना सोमवार करीब दो बजे हुई. घटना के पूर्व पत्नी के साथ दिवाकर ने एसबीआइ बाजार शाखा में अपने एकाउंट से 24 हजार रुपये की निकासी की और एटीएम,
पासबुक के साथ उक्त रुपये एक प्लास्टिक में डाल कर रखा. इसके बाद दोनों एक रिक्शा से घर लौट रहे थे. उसी दौरान शीतल मल्लिक रोड बिलासी के मुहाने पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक करीब में आये और रुपये से भरे प्लास्टिक की छिनतई कर ली. छीना-झपटी में रिक्शा से वे लोग गिर गये, जिसमें उनकी पत्नी को चोट भी पहुंची थी. हालांकि केस करने के बाद कोर्ट के चक्कर की परेशानी से बचने के ख्याल से उन्होंने मामले में रुपया सहित पासबुक-चेकबुक खोने का थाना में सनहा दर्ज करा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










