पूर्व विधायक संजय बने राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ की वार्षिक सामान्य बैठक में गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सहमति प्रदान की. प्रदेश सचिव मनीष कुमार सिंह उर्फ पांडु द्वारा पूर्व विधायक को सम्मानित किया गया. इसके […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ की वार्षिक सामान्य बैठक में गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सहमति प्रदान की. प्रदेश सचिव मनीष कुमार सिंह उर्फ पांडु द्वारा पूर्व विधायक को सम्मानित किया गया. इसके अलावा ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक समीर दुबे को संरक्षक,

कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा, उपाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, ऋतु राज, अनिल कुमार सिंह, अतुल कुमार अखोरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव संजीव झा, पवन कुमार झा को शामिल किया गया है. बैठक की अध्यक्षता जिला सॉफ्ट बॉल संघ के संरक्षक मनोज कुमार पप्पू ने की . मौके पर सचिव शिवेंद्र झा, अमित कुमार, गौरी शंकर, नरेश कुमार, बलराम कुमार, बबन सिंह, भोला बॉबी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola