गोली कांड के आरोपितों को नहीं खोज सकी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

नगर पुलिस ने की आरोपितों पर निषेधाज्ञा 107 की अनुशंसा देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार को पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के आरोपितों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. घटना के करीब 36 घंटे बीत गये, […]

विज्ञापन

नगर पुलिस ने की आरोपितों पर निषेधाज्ञा 107 की अनुशंसा

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार को पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को गोली मारकर घायल किये जाने के आरोपितों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. घटना के करीब 36 घंटे बीत गये, किंतु अब तक नगर पुलिस किसी भी नामजद आरोपित को नहीं दबोच सकी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने घटना के बाद से ही कई राउंड छापेमारी की, किंतु सभी आरोपित फरार मिले. इधर पुलिस ने तत्काल आरोपितों के खिलाफ निषेधाज्ञा 107 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है. अब पुलिस मामले के नामजद आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में वारंट हेतु प्रे करने की तैयारी में जुटी है.
पूछे जाने पर नगर थाना की पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि पीएमसीएच धनबाद में सौरभ की सफल सर्जरी हो चुकी है. डॉक्टरों ने उसकी हालत भी खतरे से बाहर बतायी है. जानकारी हो कि आपसी रंजिश में जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे पंडित बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. मामले को लेकर सौरभ के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 106/17 भादवि की धारा 341, 323, 307, 504, 506, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जलसार रोड पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप निवासी सागर राउत सहित पुरनदाहा निवासी बंटा यादव, होलीडे हाउस बंपास टाउन निवासी संदीप तुरी व क्लब ग्राउंड बस स्टैंड के समीप निवासी छोटू धपरा को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में जिक्र है कि घटना के पूर्व अपने ममेरे भाई हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी कुंदन झा के साथ वह ट्यूशन पढ़ने पल्सर बाइक से जा रहा था. उसी दौरान आरोपितों ने रोक लिया. गाली-गलौज देते हुए दो पिस्तौल से उसपर तीन गोली फायर कर दिया. यह भी आरोप है कि सागर व बंटा ने ही उसपर चलायी है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोली का खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था, जिसकी जब्ती सूची बनाकर नगर पुलिस ने कोर्ट को भेज दिया है.
पीएमसीएच में सौरभ की हुई सर्जरी
बहुत जल्द पुलिस फरार आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में वारंट प्रे करेगी
पुलिस ने बताया पीएमसीएच धनबाद में हो चुकी है सौरभ की सफल सर्जरी
डॉक्टरों ने फिलहाल बताया है उसकी हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola