आश्रम से निकली शोभायात्रा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम में स्वर्ण जयंती महोत्सव जसीडीह : श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर पागलबाबा से बाबाधाम तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा को एसपी ए विजयालक्ष्मी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया. इस शोभायात्रा में कई राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा पागलबाबा आश्रम से […]
विज्ञापन
श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम में स्वर्ण जयंती महोत्सव
जसीडीह : श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम में आयोजित स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर पागलबाबा से बाबाधाम तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा को एसपी ए विजयालक्ष्मी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया. इस शोभायात्रा में कई राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा पागलबाबा आश्रम से निकाल कर रोहिणी मोड होते हुए देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर पैदल यात्रा कर पुनः वापस आश्रम में पहुंची. यात्रा के दौरान पागलबाबा की प्रतिमा को रथ में रखा गया था. यात्रा के क्रम में उपमहापौर नीतू देवी, वार्ड पार्षद रीता चौरसिया व कन्हैया दूबे ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
यात्रा में सभी भक्त जयकारा लगा रहे थे. एसपी ने कहा कि बाबा के आगमन के बाद क्षेत्र में गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिए अनेक काम किये गये. शिक्षा व सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विद्यापीठ की स्थापना की गयी है, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. इनसे हमें सीख लेकर गरीबों व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए. आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार, पागलबाबा को 1967 में जसीडीह आगमन हुआ था. क्षेत्र की गरीबी व अशिक्षा को देखकर अनेकों जनकल्याण के लिए काम किये हैं. महोत्सव में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मनोज-अजीत, राजू मेहरा समेत अन्य कलाकारों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










