आग लगने से पालगबाबा आश्रम में अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह : पागलबाबा आश्रम परिसर में रविवार की शाम को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया तथा बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से आश्रम में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, आश्रम परिसर स्थित पंडाल में […]

विज्ञापन

जसीडीह : पागलबाबा आश्रम परिसर में रविवार की शाम को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गयी. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया तथा बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से आश्रम में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, आश्रम परिसर स्थित पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए खाना बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाइप में गैस रिसाव होने के कारण आसपास में अचानक आग फैल गयी. इससे परिसर में

श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी मच गयी. वहीं श्रद्धालुओं के भागने के क्रम में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आयी है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना बताते चलें कि आश्रम में चल रहे स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु आये हैं. बावजूद आपातकालीन सुरक्षा को लेकर आश्रम प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है.

मीडियाकर्मी से बदसलूकी
आग लगने की घटना के दौरान कवरेज करने गये मीडियाकर्मियों के साथ आश्रम में बदसलूकी की गयी. इस दौरान छायाकार का कैमरा व मोबाइल छीन लिया गया, जिसे बाद में लौटाया गया. घटना के बाद मामले से जसीडीह थाना को भी अवगत कराया गया है. छायाकार के साथ हुई घटना पर श्री लीलानंद पागलबाबा विद्यापीठ के प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि गलतफहमी की वजह से छायाकार के साथ घटना हुई है जो कि दुखद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola