टेंडर कहीं का, बालू उठाव कहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बसवरिया स्थित दोरही घाट से अवैध बालू उठाव जारी देवघर : अजय नदी में सरकंडा पहाड़पुर इलाके के बालू उठाव का टेंडर प्रशासन ने किया लेकिन मानकों को ताक पर रखकर दायरे से बाहर बालू उठाव हो रहा है. स्थानीय बसवरिया के ग्रामीणों ने कई बार डीसी, स्थानीय बीडीओ व थाना को सूचना दी, आवेदन […]
विज्ञापन
बसवरिया स्थित दोरही घाट से अवैध बालू उठाव जारी
देवघर : अजय नदी में सरकंडा पहाड़पुर इलाके के बालू उठाव का टेंडर प्रशासन ने किया लेकिन मानकों को ताक पर रखकर दायरे से बाहर बालू उठाव हो रहा है. स्थानीय बसवरिया के ग्रामीणों ने कई बार डीसी, स्थानीय बीडीओ व थाना को सूचना दी, आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. धड़ल्ले से अवैध तरीके से बालू का उठाव हो रहा है. ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर कहा है कि उक्त एजेंसी बसवरिया मौजा स्थित दोरही घाट से अवैध बालू का उठाव हो रहा है. इसका विरोध लगातार ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. हाल ही में जसीडीह थाना प्रभारी ने सात ट्रैक्टर जब्त किया है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. लगातार बालू का अवैध उठाव हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










