आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : आपसी रंजिश में नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पं बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने मिलकर गोली मारा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर उसे घटनास्थल पर ही […]
विज्ञापन
देवघर : आपसी रंजिश में नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के समीप शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पं बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को चार युवकों ने मिलकर गोली मारा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर उसे घटनास्थल पर ही जख्मी हालत में छोड़ कर फरार हो गये.
दो गाेली लगी, दोनों आर-पार हुआ : गोली सौरभ के कमर व बांयी हथेली में लग कर आर-पार हो गयी है. स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंटरनल ब्लीडिंग की बात कहते हुए सौरभ को गंभीर हालत में पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय सहित नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय घटनास्थल पहुंचे. वहां से मुआयना करने के बाद घायल सौरभ का हालचाल लेने सदर अस्पताल आये.
आपसी रंजिश में युवक…
अस्पताल में सौरभ होश में था और घटना के बारे में उसने पुलिस-पदाधिकारियों को अपना बयान भी दर्ज कराया.
पूर्व से घात लगाये बैठे थे चारों आरोपित : पुलिस को दिये बयान में उसने बताया है कि घटना के पूर्व अपने ममेरे भाई हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी कुंदन झा के साथ वह ट्यूशन पढ़ने पल्सर बाइक से जा रहा था. उसी दौरान घटनास्थल के समीप एवेंजर बाइक पर पूर्व से मौजूद जलसार रोड निवासी सागर राउत, पुरनदाहा मुहल्ला निवासी बंटा यादव, संदीप तुरी व छोटू धपरा ने रोका. गाली-गलौज देते हुए दो पिस्तौल से उस पर तीन गोली फायर कर दिया.
जान बचाकर भागा कुुंदन
यह देख कुंदन किसी तरह जान बचाकर भाग गया. सौरभ को दो गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर जलसार होकर आगे भाग निकला. पुलिस ने घटनास्थल से कुंदन की पल्सर बाइक समेत तीन गोली का खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों के आवास पर छापेमारी की, किंतु वे सभी फरार मिले. इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ नगर थाना में सौरभ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उधर डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद नगर थाना के एक पदाधिकारी के साथ सौरभ को परिजन बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच धनबाद ले गये.
जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास मारी गयी गोली
गंभीर हालत में पीएमसीएच धनबाद में भरती
घायल सौरव शृंगारी के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज
बयान में सौरभ ने कहा : सागर राउत व बंटा यादव ने अन्य के साथ मिलकर मारी है गोली
घटनास्थल से तीन खोखा समेत एक जिंदा गोली व पल्सर बाइक बरामद
बीएन झा पथ मुहल्ला निवासी सौरभ शृंगारी को बायें हाथ व बायें कमर के पास गोली मारकर घायल कर दिया. हमलावरों की पहचान उसने सागर राउत, बंटा यादव व अन्य दो के रूप में की है. गिरफ्तारी के लिये छापेमारी करायी जा रही है. पता चला है कि छह माह पूर्व सौरभ का उनलोगों के साथ विवाद भी हुआ था. इन सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










