प्रत्येक प्रखंड में बनेगा 500 शौचालय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बीडीओ देंगे शौचालय की स्वीकृति जिले में डोभा की स्वीकृति बढ़ाने का निर्देश देवघर : शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, खाद्य आपूर्ति विभाग व समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि मनरेगा के तहत […]
विज्ञापन
बीडीओ देंगे शौचालय की स्वीकृति
जिले में डोभा की स्वीकृति बढ़ाने का निर्देश
देवघर : शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, खाद्य आपूर्ति विभाग व समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक प्रखंड में 500 शौचालय का निर्माण करना है. बीडीओ एक सप्ताह के अंदर शौचालय की स्वीकृति देंगे. मनरेगा डोभा की स्वीकृति की संख्या 7,500 से बढ़ाकर 12 हजार करना है. पीएम आवास योजना में सारठ, पालोजोरी व मोहनपुर प्रखंड छोड़कर शेष प्रखंड में स्थिति बदतर है. पूरे जिले में 77 फीसदी ही लाभुकों की स्वीकृति पीएम आवास में हुई है.
डीसी ने दो सप्ताह के अंदर शेष प्रखंडों में पीएम आवास की स्वीकृति देने का निर्देश दिया. मनरेगा के मजदूरों का बैंक खाता शत-प्रतिशत आधार नंबर जोड़ने को कहा गया. बैठक में बताया गया कि मनरेगा में देवघर नंबर वन है व अब तक 112 करोड़ रूपये मनरेगा में खर्च हो चुका है.
17 हजार कार्डधारी नहीं आये राशन लेने
बैठक में डीएसओ द्वारा बताया कि अब तक 17 हजार कार्डधारी राशन प्राप्त करने पीडीएस दुकान तक नहीं आये हैं. डीसी ने कहा कि इससे प्रतीत हो होता है कि उक्त कार्डधारियों का नाम फर्जी हैं या गलत कार्ड बन गया है. इसलिए 15 दिनों तक उक्त कार्डधारियों को मौका मिलेगा, फिर भी राशन प्राप्त नहीं किया तो ग्राम सभा के जरिये खाली जगहों पर बीडीओ के स्तर से नये आवेदक का नाम जांच-पड़ताल के बाद जोड़ा जायेगा.
अगर कोई शिकायतकर्ता गुप्त ढंग से किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम बताते हैं तो बीडीओ द्वारा इसकी जांच कर योग्य व्यक्ति का नाम जोड़ा जायेगा. फिलहाल राशन कार्ड के लिए नया नाम नहीं जोड़ा जायेगा. इस मौके पर डीडीसी जनमजेय ठाकुर, डीएसओ दिलीप कुमार सिंह समेत सभी बीडीओ व बीपीओ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










