देर रात तक सिमेंट-छड़ प्रतिष्ठान में आयकर विभाग का सर्वे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोशाला के सामने है प्रतिष्ठान बुक्स अॉफ एकाउंट व प्रतिष्ठान के दस्तावेजों को खंगाला देवघर : आयकर विभाग(अनुसंधान), धनबाद की टीम ने शुक्रवार को झौंसागढ़ी मुहल्ला स्थित गोशाला के सामने सिमेंट-छड़ के प्रतिष्ठान (दुर्गा इंटरप्राइजेज) में सर्वे किया. आयकर सूत्रों की मानें तो टीम ने दोपहर बाद से धनबाद से देवघर स्थित प्रतिष्ठान पहुंची. इसके […]
विज्ञापन
गोशाला के सामने है प्रतिष्ठान
बुक्स अॉफ एकाउंट व प्रतिष्ठान के दस्तावेजों को खंगाला
देवघर : आयकर विभाग(अनुसंधान), धनबाद की टीम ने शुक्रवार को झौंसागढ़ी मुहल्ला स्थित गोशाला के सामने सिमेंट-छड़ के प्रतिष्ठान (दुर्गा इंटरप्राइजेज) में सर्वे किया. आयकर सूत्रों की मानें तो टीम ने दोपहर बाद से धनबाद से देवघर स्थित प्रतिष्ठान पहुंची. इसके बाद प्रतिष्ठान के बुक्स अॉफ अकाउंट्स, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों को घंटों खंगालने का काम किया. रात के लगभग 12 बजे तक सर्वे का काम जारी रहा.
अधिकारियों ने बताया कि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अब तक नहीं मिली है. ज्ञात हो कि पीएम ने आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों(वाहन, ज्वेलरी, जमीन, बिल्डिंग निर्माण आदि) के व्यवसाय में तेजी दिखी है. इस दौरान बहुत सारे पूंजीवालों ने अपने जमा पूंजी को इन सेक्टरों में खपाने के साथ ट्रांजेक्शन करने का काम किया है. मगर उनके इन ट्रांजेक्शनों पर आयकर विभाग की पैनी निगाह बनी रही. इसी क्रम में विभाग ने व्यवसायियों व प्रतिष्ठानों को सूचीबद्ध करने का काम किया था. उसी सूची में से देवघर के कई प्रतिष्ठान शामिल हैं. टीम का नेतृत्व इनकम टैक्स (इंवेस्टीगेशन) के सहायक निदेशक शशि शेखर कर रहे थे. इनके साथ पांच सदस्यीय टीम जांच में जुटी थी.
सहायक निदेशक ने की अपील
सहायक निदेशक शशि शेखर ने लोगों से अपील किया कि जिस तरह की आपकी आय है. आय के अनुरूप टैक्स भी अदा करें. जो टैक्स आप देते हैं उसे सरकार कल्याणकारी योजनाओं में खर्च करती है. इसलिए समय पर टैक्स चुकायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










